मानिकपुर: अंकुल हत्याकांड में SP प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग की
चित्रकूट के रामनगर में 9 वर्षीय अंकुल विश्वकर्मा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से सपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार दोपहर 1 बजे मुलाकात की। नेताओं ने 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी, आवास, शस्त्र लाइसेंस, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।