सागर नगर: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने कार्यालय में की समीक्षा
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संदीप जी आर ने ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। 24 जनवरी को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड की फाइनल रिहर्सल होगी।मुख्य समारोह में विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां होंगी।