सुजानगढ़: सुजानगढ़ की लाडनूं रोड पर जलभराव, विभागों की खींचतान में लोग फंसे
सुजानगढ़। लाडनूं रोड पर डीएसपी कार्यालय से आगे करीब 500 मीटर तक 2 से 3 फीट पानी भरने से आवागमन ठप है। पैदल यात्री परेशान हैं और दोपहिया चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र चूरू-डीडवाना कुचामन सीमा पर होने से समस्या अनसुलझी है।