बांसवाड़ा: बांसवाड़ा नगर परिषद के 59 वार्डों के चुनाव परिणाम का इंतजार सोमवार को खत्म हो जाएगा। सुबह 8 बजे से 14 टेबलों पर मतगणना शुरू होगी, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसडीएम भागचंद के मुताबिक, 60 में से 1 वार्ड पर प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुका है। बाकी 59 वार्डों (97 पोलिंग बूथ) की गिनती 5 राउंड में पूरी होगी। इस कार्य में 60 कार्मिक लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि सुबह 10 बजे तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों या उनके एजेंटों की उपस्थिति रहेगी, वहीं आपत्ति होने पर नियमानुसार पुनर्गणना का प्रावधान रखा गया है।
#BanswaraNews #RajasthanElection #MunicipalElection #BanswaraResult #ElectionResults
Dungarpur, Dungarpur | Sep 13, 2026