जमुई: पीपराटांड़ में शादी के एक माह बाद युवती को पति व ससुराल वाले रखने से किया इंकार,एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 गिद्धौर थाना क्षेत्र के पीपराटांड़ गांव की रहने वाली एक युवती मधु कुमारी ने पति व ससुराल वालों पर रखने से इनकार करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर सोमवार को पीड़ित समाहरणालय स्थित एसपी शौर्य सुमन के कार्यालय पहुंची। जहां आवेदन देते हुए बताया कि उसकी शादी गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के सेवा निवासी ओंकार दास का पुत्र सूरज कुमार के साथ हुई थी।