पाली: घुंनघुटी वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ की मौत के मामले में चार आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Pali, Umaria | Jan 25, 2024 तेंदुआ की मौत के मामले में चार आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, करंट से हुई थी मादा तेंदुआ की मौत। उमरिया वन मंडल उमरिया के घुंनघुटी परिक्षेत्र के औढेरा गांव में बोरी में बंद कुआं में मादा तेंदुआ का शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई। संदिग्धों से पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।