कुचायकोट: जलालपुर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 12 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे शराब के नशे में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग ने न्यायीक हिरासत में भेज दी है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को शाम 6 बजे दी गई। बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है इसी स्थिति में बिहार में शराब पीकर आना-जाना रहना कानूनी अपराध है।