गया टाउन सीडी ब्लॉक: भाजपा नेता सह RSS से जुड़े अभय गिरी को सीएम बनाने की मांग तेज, गयाजी के मंगलागौरी मंदिर में हुई विशेष पूजा
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे बिहार की राजनीति में एक नया जनभावना का स्वर उभरता नजर आ रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों द्वारा भाजपा नेता सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अभय गिरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज होती दिख रही है। इसी क्रम में धार्मिक आस्था के केंद्र गयाजी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में हवन और विशेष पूजा-अर्चना की।