🙏 भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
मटिहानी : सफापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता अर्जुन शर्मा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया।
उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं पुष्पमाला अर्पित कर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और अर्जुन शर्मा अमर रहें के नारे लगाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि अर्जुन शर्मा के निधन से संपूर्ण मटिहानी कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।
ॐ शांति! 🙏
#ArjunSharma #श्रद्धांजलि #मटिहानी #सफापुर #Congress #Begusarai #NewsOfBegusarai
Begusarai, Begusarai | Nov 29, 2026