सिरसागंज: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नगर में जनता दरबार में जनसुनवाई के दौरान कहा, शिकायतों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। कुंजपुरा रोड स्थित कार्यालय पर सुबह से ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और उनका शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।