साहस और मुस्तैदी: यमुना नदी के तेज बहाव में फंसे व्यक्ति का किया सुरक्षित रेस्क्यू।
फायर स्टेशन बड़कोट को सूचना मिली कि खरादी, निकट झुलापुर के पास जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण एक व्यक्ति यमुना नदी के बीचों-बीच फंस गया है और बाहर निकलने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट बड़कोट आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस द्वारा SDRF के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
उफनती नदी में जान जोखिम में डालते हुए जवानों ने साहस का परिचय दिया और नदी के दोनों छोरों पर रस्सियां बांधकर एक सुरक्षित रास्ता तैयार किया। कड़ी मशक्कत और सही तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रेस्क्यू टीम नदी के बीच फंसे व्यक्ति तक पहुंची और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
#UttarakhandPolice #RescueOperation #FireService #Barkot #uttarakhandfireservice
Dehradun, Dehradun | Aug 23, 2026