आगरा: स्कूटी चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त बिजली घर चौराहे के पास से गिरफ्तार,कब्जे से 1 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी बरामद
थाना मंटोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी चोरी करने वाला अभियुक्त स्कूटी को बेचने की फिराक में बिजली घर चौराहे से कहीं जाने वाला है। पुलिस ने तत्काल इसे गिरफ्तार कर लिया, इसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी भी बरामद की है।