अशोक नगर: तेज रफ्तार बाईकों का कहर सेजी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल,जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के सेजी गांव के पास मंगलवार रात 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चारोली निवासी 18 वर्षीय अनिल आदिवासी और 30 वर्षीय राकेश आदिवासी शाढ़ौरा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी सेजी गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।