बांसगांव: कौड़ीराम में रोडवेज बस से भिड़ा चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी का स्कॉर्ट वाहन, दीवान और चालक घायल, मची अफरा-तफरी
गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र में सोमवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के स्कॉर्ट वाहन की रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विधायक के दीवान अभिषेक यादव और चालक राजनारायण शुक्ला घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।