शिवपुरी नगर: ठकुरपुरा में मां को गाली देने पर पिता को बेटे ने लाठियों से पीटा, पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
ठकुरपुरा में रहने वाले रमेश शाक्य ने बताया कि आज रविवार की सुबह 11 बजे उसका अपनी पत्नी काशी बाई शाक्य से मुंहवाद हो गया था। दोनों के बीच हुए झगड़े में मैने अपनी पत्नी को गालियां बक दी थी। जिसे सुन बेटा विष्णु शाक्य भड़क गया था। वह हाथ में लाठी लेकर आया और उसने ने जमीन पर पटक कर लाठी मारना शुरू कर दिया। बेटे विष्णु ने उसके पैरों पर लाठियों से कई बार किये।