सारठ: मधुपुर मार्ग पर मंझलाडीह के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, देवघर रेफर
Sarath, Deoghar | Apr 19, 2026 सारठ-मधुपुर मार्ग पर मंझलाडीह के पास रविवार रात 8 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक उबिया निवासी 26 वर्षीय अख्तर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को CHC ले गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। इधर घायल के परिजन CHC नहीं पहुंचने पर पुलिस ने मानवता दिखाते हुए उसे निजी एंबुलेंस से भेजवाया।