जमुई: इकेरिया गांव में पड़ोसियों ने चाकू व लोहे की रॉड से मारकर युवक को किया घायल, थाना में FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के इकेरिया गांव में पड़ोसियों ने चाकू और लोहे की रॉड से मारकर घनश्याम राम के पुत्र विकास राम को बुरी तरह घायल कर दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई, फिर सदर अस्पताल में युवक का इलाज कराया गया और टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।