पाटन: पाटन नगर में बढ़ती चोरियों के विरोध में सर्वदलीय समाज ने थाने का घेराव किया, एसडीएम को ज्ञापन सौंप अल्टीमेटम दिया
Patan, Jabalpur | May 13, 2026 पाटन में सर्वदलीय समाज ने बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे से एक रैली निकालकर नगर में बढ़ती चोरियों का विरोध किया पाटन थाने पहुंचकर थाने का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सर्वदलीय समाज ने चेतावनी दिए कि यदि जल्दी चोरियों पर लगाम नहीं लगी तो आने वाले समय में पाटन बंद किया जाएगा और उग्र आंदोलन होगा।