महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने प्रवेश काउंसलिंग में अनियमितता का आरोप लगाकर किया धरना
Sadar, Varanasi | Sep 19, 2024 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में चल रही प्रवेश काउंसलिंग में अनियमितता का आरोप लगाकर छात्रों ने आज प्रवेश सेल का का घेराव करते हुए धरना दिया । छात्र नेता शिवजनक गुप्ता ने बताया की विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेरिट के अनुसार होने वाले काउंसलिंग में छात्रों को 2022 से पहले स्नातक किए छात्रों को काउंसलिंग करने से मना करते हुए भगा दिया ।