इंग्लिशिया लाइन स्थित गेस्ट हाउस में उड़ीसा का एक युवक फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने का ज़िक्र
Sadar, Varanasi | Sep 19, 2024 वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित केबल कार गेस्ट हाउस में एक युवक रस्सी के फंदे से लटका मिला है। जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक उड़ीसा पूरी का रहने वाला बताया जा रहा है। जो पिछले तीन दिनों से वाराणसी में गेस्ट हाउस में रह रहा था। जो वाराणसी दर्शन पूजन के लिए आया हुआ था।