वाराणसी में फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Sep 19, 2024 शिवपुर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी बुधवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 25 हजार के इनामिया बदमाश गुलशन की कई दिनों से पुलिस को तलाश थी, बनारस आते ही एसओजी ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में दबोच लिया। गुलशन मुंगेर से बनारस आकर वारदातों को अंजाम देता था और फिर बिहार भाग जाता था।