कोल: सफाई मजदूर संघ ने SSP से की मुलाकात, सफाई कर्मियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की
Koil, Aligarh | Jul 17, 2025 सफाई कर्मचारियों पर दर्ज हुए मुकदमे और बर्खास्त किए जाने को लेकर मामला तूल रहा है। चार दिनों से सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी नगर निगम में धरना दे रहे हैं। गुरुवार दोपहर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी संजीव सुमन से उन्होंने मुलाकात की और दर्ज मुकदमे को खत्म करने और बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग की है।