कोल: गोंडा मोड़ पर स्कूल जाते समय साइकिल सहित छात्र नगर निगम के खुले नाले में गिरा, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
Koil, Aligarh | Jul 17, 2025 गोंडा मोड पर स्कूल जाते समय एक छात्र साइकिल सहित नगर निगम के खुले नाले में गिर गया। घटना देख स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और बमुश्किल छात्र को बचाया है। गुरुवार सुबह छात्र साइकिल से स्थानीय एक स्कूल में पढ़ाई के लिए जा रहा था। छात्र को गिरता देख स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो छात्र नाले में पूरी तरह डूब चुका था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को बाहर निकला।