कोल: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सिमरौठी के पास ट्रक से टकराई वोल्वो बस, चालक सहित 2 लोगों की हुई मौत व 58 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jul 17, 2025 टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर सिमरौठी के निकट गुरुवार सुबह तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वोल्वो बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 58 लोग घायल है। हादसे के वक्त अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई और पुलिस एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बस कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी।