पेशरार: बच्चों के सामने पीएम मोदी का खास अंदाज, भाजपा नेता पवन तिग्गा ने की सराहना; वीडियो चर्चा में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वीडियो में बच्चे हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी बच्चों की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि शुक्रवार रात 9 बजे भाजपा नेता पवन तिग्गा ने इस वीडियो को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।