जामताड़ा: जामताड़ा में अवैध खनन पर सख्ती, बंद खदानों के माइन क्लोजर का निर्देश
जामताड़ा में खनन टास्क फोर्स ने बंद खदानों के माइन क्लोजर का आदेश दिया है। कोयला परिवहन की जीपीएस निगरानी और बालू उठाव पर 15 अक्टूबर तक प्रतिबंध रहेगा। वित्तीय वर्ष में 51 वाहन जब्त और 23 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया।