मानपुर: मानपुर की वैष्णवी गुप्ता को कलेक्टर राखी सहाय ने किया सम्मानित, छात्रा हाई स्कूल परीक्षा में बनी टॉपर
Manpur, Umaria | Apr 17, 2026 मानपुर के निवासी छात्रा वैष्णवी गुप्ता को आज कलेक्ट्रेट सभागार में उमरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन मे लक्ष्य का निर्धारण करते हुए सफलता अर्जित करने का मूल मंत्र दिया।बता दें कि छात्रा वैष्णवी गुप्ता निवासी मानपुर ने 10 वीं हाई स्कूल की परीक्षा मे 500 में से 492 अंक अर्जित किया है।