चित्तौड़गढ़: भुगतान की मांग को लेकर क्षमा कर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर धरना जारी जेल भरो आंदोलन की तैयारी शुरू
चित्तौड़गढ़ में 1 सितंबर से धरने पर बैठे भुगतान की मांग को लेकर ठगी पीड़ित जमा कर्ताओं का सत्याग्रह धरना आज नौवे दिन भी जारी रहा है। वही ठगी पीड़ितों ने बताया कि अब वह सरकार को अपनी ओर ध्यान आकर्षण करने के लिए जल्द ही जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रही है। सरकार उन्हें लंबे समय से नजर अंदाज करके उनके हक का पैसा छीनने का काम कर रही है।