चित्तौड़गढ़: निलिया महादेव के झरने में डूबने से एक युवक की हुई मौत, सिविल डिफेंस की टीम ने पानी से बाहर निकाला शव
चित्तौड़गढ़ के बस्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निलिया महादेव मंदिर के झरने में सोमवार सुबह नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। भीलवाड़ा जिले का युवक अपने तीन दोस्तों के साथ में मंदिर दर्शन के लिए गया था। पानी में उतरने के बाद में जब वह वापस नहीं निकला तो दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल डिफेंस की टीम ने पानी में डूबे हुए युवक का शव निकाल लिया है