चित्तौड़गढ़: राउप्र गांधीनगर कच्ची बस्ती में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा के हुए चुनाव में गणेश उनियारा अध्यक्ष चुने गए
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील चित्तौड़गढ़ उप शाखा के कराए गए चुनाव में गणेश उनियारा को अध्यक्ष बनाया गया। संगठन के मंत्री राजुलाल तेली मनोनीत किए गए। मुख्य अतिथि कालूराम खटीक थे जबकि अध्यक्षता गोपाल स्वरूप त्रिपाठी ने की। सभा अध्यक्ष पद के लिए नरेश देश बंधु को चुना गया। जिला मंत्री गोपेश ने आभार जताया।