चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा चौराहे पर पिकअप की टक्कर से मंगरोप के बाइक सवार की मौत, चालक मौके पर छोडकर भाग निकला
कोटा राजमार्ग स्थित सेमलपुरा चौराहे पर गत रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर आज सुबह उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त मंगरोप भीलवाड़ा निवासी 22 वर्षीय शाहरुख पुत्र ताज मोहम्मद के रूप में की गई। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली थाने से हेड कांस्टेबल उमराव खान मौका पर पहुंचे और शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।