रावतभाटा: रावतभाटा के नये एसडीएम छोटूलाल शर्मा व तहसीलदार विवेक गरासिया होंगे अब
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की जारी सूची के अनुसार रावतभाटा के एसडीएम दिपक सिंह खटाना का चौमू हुआ ट्रांसफर । वही बेगूं के एसडीएम छोटूलाल शर्मा को रावतभाटा एसडीएम पद पर लगाया गया । वही रावतभाटा तहसीलदार कमलेश कुमार कुलदीप को हिण्डोली जिला बूंदी तहसीलदार पद पर लगाया गया । बेगूं तहसीलदार विवेक गरासिया को रावतभाटा तहसीलदार पद पर लगाया गया ।