रावतभाटा: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रं 4 के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की कॉलोनियों में स्वच्छता रैली निकाली।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधित तथा प्लास्टिक निषेध के नारों का उद्घोष करते हुए कॉलौनी के बाशिंदो को स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। रैली को उप-प्राचार्य मुकुन्द देवधर ने विद्यालय से रवाना किया। इस दौरान हैडमास्टर पवन कुमार व डॉ.रिंकू गुप्ता भी उपस्थित मोजूद रहे।