रावतभाटा: DSP कार्यालय पर परमाणु बिजलीघर, हैवीवाटर, एनएफसी प्रबंधन व पुलिस प्रशासन के साथ मजदूर संगठन की बैठक रही बेनतीजा
अणुशक्ति श्रमिक संघ के महामंत्री कालुराम गर्ग ने बताया की रावतभाटा उपखण्ड अधिकारी दीपक सिंह खटाना की अध्यक्षता में स्थानीय प्रशासन ने एक समझौता बैठक आयोजित की । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचन्द्र मिश्रा व पुलिस उपाधीक्षक प्रभुलाल कुमावत की मध्यस्थता में रावतभाटा परमाणु बिजलीघर के HR मेनेजर, हैवीवाटर व एनएफसी के मैनेजमेंट के साथ अणुशक्ति श्रमिक की बैठक हुई ।