रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र के जंगलों में 2 दिन से लगातार लग रही आग; 25 हेक्टेयर भूमि की वन संपदा जलकर हुई खाक
रावतभाटा उपखंड क्षेत्र के भैंसरोडगढ़ अभ्यारण्य के जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते लगातार 2 दिन से आग लग रही है। 20 फरवरी मंगलवार को रात्रि में आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ ने बताया कि 19 फरवरी को बहेलिया के जंगलों में आग लग गई थी। फायरकर्मियों ने जहां तक फायरबिग्रेड पहुंच पाई वहां तक आग बुझाने की कोशिश की।