रावतभाटा: विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष हाडा ने फिता काटकर शिविर का शुभारंभ किया
रावतभाटा नगरपालिका अध्यक्ष मधुकंवर हाडा ने फिता काटकर व मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का पूजन कर विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का नगरपालिका परिसर में किया शुभारंभ। शिविर में मोजूद सभी को रावतभाटा तहसीलदार व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार कुलदीप ने विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। 22 फरवरी को विधायक डॉ सुरेश धाकड़ करेंगे नगरपालिका में शिविर का निरीक्षण।