नवाबगंज: मस्तान नगर की सड़क तालाब में तब्दील, ब्लॉक मुख्यालय से 500 मीटर दूर, जिम्मेदार बेखबर
मसौली विकासखंड के कस्बा मसौली स्थित मस्तान नगर मोहल्ले में सड़क और नालियों की खराब स्थिति से लोग परेशान हैं। यहां सड़क न बनने और नालियों की सफाई न होने के कारण पूरा रास्ता गंदे पानी से भर गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। मोहल्ले की सड़कें पहले से ही जर्जर थीं। अब नालियां पूरी तरह जाम हो जाने के कारण उनका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।