मंझनपुर: करारी थाना पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर एएसपी व एडीएम ने की जनसुनवाई, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
थाना समाधान दिवस के अवसर पर करारी थाने में एएसपी व एडीएम द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।