मंझनपुर: मानदेय बढ़ोतरी व स्थायीकरण की मांग को लेकर रसोइयों का मंझनपुर में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन #jansamasya
रसोइया कल्याणकारी समिति के बैनर तले जिले भर की रसोइया मंझनपुर स्थित डायट मैदान में एकत्र हुईं और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई समिति के जिलाध्यक्ष उमा शंकर सरोज ने की। करीब चार घंटे तक धरना देने के बाद शुक्रवार को रसोइया जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा है।