सिमरिया गांव में सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति का नाम शरमन बताया गया है। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।