ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: iPhone पार्सल घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने बाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा
ग्वालियर में इंस्टाकार्ट कंपनी के सात iPhone पार्सल में पत्थर भरकर फरार हुआ डिलीवरी बॉय करीब साढ़े तीन महीने बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गुरुवार रात 11 बजे क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरवाई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अब चोरी गए iPhone के बारे में पूछताछ की जा रही है।