भीखमपुर गांव में भूमि संरक्षण विभाग से तालाब का निर्माण कराया गया था। तालाब की गहराई कम होने और स्थल के चयन में लापरवाही के कारण योजना का लाभ लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है। तालाब का पानी पूरी तरह से सूख गया है। लोगों ने बताया योजना लाखों का था जिसमें जेसीबी से खुद की गई थी गहराई कम होने के कारण योजना बेकार साबित हो रहा है।