चान्हो: रांची में 6 मई तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन, सात मई को स्क्रूटनी
Chanho, Ranchi | Apr 29, 2024 राँची लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।सिन्हा ने बताया कि छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होते ही नामजदगी के पर्चे दाखिल किये जा सकेंगे। अभ्यर्थी छह मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। अगले दिन सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।