चान्हो: मुड़मा चौक पर मस्जिद में अज़ान देने जा रहे मोवजिन को ट्रक ने कुचला, हुई मौत
Chanho, Ranchi | Apr 28, 2024 मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा चौक पर रविवार की सुबह मुड़मा ईदगाह मस्जिद के मोवजिन सौकत अंसारी फजर के अजान देने के लिए मस्जिद जा रहे थे तभी ट्रैक्टर ने अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।