चान्हो: चंडी स्थान के पास ट्रक पेड़ से टकराया, चालक घायल।
Chanho, Ranchi | Apr 29, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के खालरी बिजुपाड़ा मार्ग पर चंडी स्थान के पास एक ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक सोहैल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि ट्रक डस्ट लोडकर टंडवा से रांची जा रहा था तभी उक्त स्थान पर ये घटना घटी।