लालगंज: हरईरामपुर में अज्ञात कारणों से खेत में लगी भीषण आग, किसानों की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा ब्लॉक अंतर्गत हरईरामपुर ग्राम में बुधवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई । जब सत्यनारायण, रिंकू नामक किसान के खेत में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 80 बोझ गेहूं के साथ-साथ लगभग डेढ़ बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई । वही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए ।