कटकमदाग: मासूम भाई-बहन की हत्या का खुलासा, आरोपी संजीत पासवान गिरफ्तार
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बुधवार को चार बजे प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी बच्चों को बहला-फुसलाकर स्कूटी से सिंदूर स्थित श्मशान घाट ले गया, जहां बच्ची के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया गया।