सीकरी: सीकरी क्षेत्र में रिमझिम बारिश से ग्रामीणों को हुई बड़ी मुश्किलें, बिजली आपूर्ति ठप
सीकरी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई बारिश के चलते क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है घरों में मौजूद लोग परेशानी में आ गए हैं।