सीकरी: सीकरी के अधिशाषी अधिकारी की गाड़ी को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, अधिशाषी अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सोमवार दोपहर 1 बजे सीकरी क्षेत्र के गांव पालक के पास तेज रफ्तार वाहन ने सीकरी अधिशासी अधिकारी राजेश पाठक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी जहां हादसे में अधिशासी अधिकारी राजेश पाठक घायल हो गए जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घटना के बाद टक्कर मारने वाला व्यक्ति मौके से फ़रार हो गया सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची