जगदीशपुर: मनसर चौक बाईपास पर बैटरी लदे पिकअप और फॉर्च्यूनर में टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर चौक बाईपास के समीप शनिवार को बैटरी लदे पिकअप और फॉर्च्यूनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।